Monday, March 25, 2019

रंगपंचमी पर सागर में काव्य की वर्षा

Dr. Varsha Singh

रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर सागर नगर में आयोजित कविसम्मेलन में लगभग 06 घंटे काव्य वर्षा होती रही।
संगीत श्रोता समाज संस्था द्वारा रविवार को पोद्दार कॉलोनी स्थित कार्यालय में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान 30 कवि और कवयित्रियों ने अपनी एक से बढ़कर रचनाओं से सभी को हंसाया। होली का त्योहार होने के चलते कवियों की रचनाएं होली पर ही केंद्रित रहीं। जिनमें सभी ने हास्य रचनाएं ही पढ़ीं। मुख्य अतिथि शुकदेव प्रसाद तिवारी थे। अध्यक्षता कवि निर्मल चंद निर्मल ने की। विशिष्ट अतिथि मैं स्वयं ब्लॉगर यानी डॉ.वर्षा सिंह थीं।









कवियों ने हास्य और व्यंग्य से भरपूर रचनाओं का पाठ कर उपस्थित श्रोताओं को होली के रंग में डुबो सा दिया।  करीब 6 घंटे तक चले आयोजन में प्रमुख रूप से डॉ.(सुश्री) शरद सिंह, डॉ.कुसुम अवस्थी, वृंदावन राय सरल, पुष्पदंत हितकर, मुकेश निराला, शिखर चंद शिखर, एम शरीफ, आशीष ज्योतिषी, अक्षय अनुग्रह, पुष्पेंद्र दुबे आदि ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर संयोजक उमाकांत मिश्र मौजूद थे।











No comments:

Post a Comment