Showing posts with label श्रीराम सेवा समिति जल सेवा. Show all posts
Showing posts with label श्रीराम सेवा समिति जल सेवा. Show all posts

Tuesday, June 25, 2019

सागर रेलवेस्टेशन पर जलसेवा सत्र का समापन - डॉ. वर्षा सिंह

Dr. Varsha Singh

विगत दिनांक 23.06.2019 रविवार की दोपहर मेरे लिए इस मायने में सार्थक रही कि पिछले 24 साल से मानव एवं समाजसेवा को समर्पित श्रीराम सेवा समिति (प्याऊ) द्वारा, सागर रेल्वे स्टेशन पर गर्मी के सीजन में यात्रियों को 24 घंटों, तीन माह निःशुल्क पानी पिलाने के सेवा कार्य के सत्र के समापन एवं सेवाकार्य में सहयोग करने वाले सेवादारों के सम्मान कार्यक्रम में मुझे और बहन डॉ. (सुश्री) शरद सिंह शामिल होने का अवसर मिला।
तस्वीरें उसी अवसर की....











  इस अवसर पर डॉ. (सुश्री) शरद सिंह एवं मैंने यानी इस ब्लॉग की लेखिका डॉ. वर्षा सिंह ने भी उद्बोधन दिया जिसमें कहा कि श्रीराम सेवा समिति, सागर 24 वर्षों से रेल्वे स्टेशन पर तीन महीने लगातार चौबीसों घंटे नि:शुल्क प्याऊ लगाकर सभी यात्रियों को मटकों का शुद्ध एवं शीतल जल पिलाती है। इतनी विशाल प्याऊ जिले में क्या प्रदेश में भी नहीं है। इस अवसर पर सभी धर्मों के व्यक्ति इस महायज्ञ में शामिल होकर साम्प्रदायिक सदभाव,एकता एवं भाईचारे का परिचय देते हैं।
        समिति जिस निःस्वार्थ भाव एवं पारदिर्शिता से वृहद् कार्य कर रही है वह प्रशंसनीय है।  भीषण गर्मी में मुसाफिरों को ठंडा पानी पिलाना पुण्य का काम है। गर्मी में जब यात्रियों को स्टेशन पर मटकों का शीतल जल प्राप्त हो जाये तो वह अमृत जैसा है।  श्रीराम सेवा समिति जलसेवा का जो काम कर रही है वह पुण्य का काम है।