Showing posts with label सद्भावना राखी. Show all posts
Showing posts with label सद्भावना राखी. Show all posts

Thursday, August 15, 2019

आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्याय सद्भावना राखी समारोह - डॉ. वर्षा सिंह

Dr. (Miss) Sharad Singh & Dr. Varsha Singh

✨ रवींद्र भवन, सागर में रविवार दिनांक 11.08.2019 को सद्भावना राखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 🌟प्रीत संस्था द्वारा हर साल कौमी एकता और भाईचारे के लिए होने वाले आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मैं और बहन डॉ. (सुश्री) शरद सिंह भी सम्मिलित हुईं। 🌹📿 जहां बहनों ने भाइयों को सद्भावना राखी बांधते हुए उन्हें जाति व धर्म से ऊपर उठकर इंसान की मदद करने का संकल्प दिलाया, वहीं कार्यक्रम के दौरान मेंहदी रचाओ और राखी थाली सजाओ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। 📿 🌺 बाल कलाकारों द्वारा बुंदेलखंड के प्रसिद्ध बधाई और नौरता सहित अन्य नृत्यों की रोचक प्रस्तुतियां भी की गईं।
🌟कार्यक्रम के संयोजक भाई डॉ. विनोद रामदास तिवारी को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं 🙏