Sunday, April 21, 2019

श्रीलंका हादसे के प्रति


 21.04.2019 ... आज मानवता के लिए एक काला दिन है।  श्रीलंका में तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में करीब एक साथ हुए छह विस्फोटों और बाद में कुछ अंतराल से हुए दो और विस्फोटों  में कम से कम 156 लोगों की मौत हो गई और 400 लोग घायल हो गए। श्रीलंका के इतिहास में यह सबसे भयानक हमलों में से एक है। हादसे के शिकार लोगों के प्रति मेरी श्रद्धांजलि .... और कुछ प्रश्न मानवता के कथित रखवालों से....

श्रीलंका हादसे के प्रति

गुम हुई संवेदनाएं किसलिए ?
व्यर्थ सारी प्रार्थनाएं किसलिए ?
किसलिए हिंसात्मकता, किसलिए ?
किसलिए ये वेदनाएं, किसलिए ?

कौन उत्तर दे सकेगा, बोलिए ?
मौन मत रहिए, ज़रा मुख खोलिए !
शून्य होती चेतनाएं किसलिए ?
किसलिए ये यातनाएं किसलिए  ?
       -डॉ. वर्षा सिंह

श्रीलंका हादसे के प्रति # साहित्य वर्षा

No comments:

Post a Comment