Friday, November 1, 2019

साहित्य आजतक के मंच पर होंगी शरद सिंह

साहित्य आजतक में डॉ. (सुश्री) शरद सिंह # साहित्य वर्षा
       मध्यप्रदेश के सागर नगर में निवासरत देश की जानी-मानी हिन्दी लेखिका डॉ (सुश्री) शरद सिंह दिनांक 1 से 3 नवंबर के बीच  राजधानी दिल्ली के जनपथ स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में लगने वाले साहित्य के सबसे बड़े महाकुंभ "साहित्य आजतक 2019" के मंच पर "साहित्य की बेड़ियां" विषय पर 3 नवंबर को अपने विचारों को साझा करेंगी।
      "आजतक" चैनल के प्रतिष्ठित लिटरेचर फेस्टिवल के इस चौथे तीन दिवसीय आयोजन में  हिंदी साहित्य जगत के सुनाम दिग्गजों सहित कला, साहित्य, संगीत, संस्कृति और किताबों से जुड़ी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति की अनेक शख्सियतें शिरकत कर रही हैं।


     वर्ष 2016 में पहली बार 'साहित्य आजतक' की शुरुआत हुई थी। साहित्य आजतक कार्यक्रम के आयोजन का यह चौथा साल है। इस वर्ष 01 नवंबर 2019 को शुक्रवार सुबह साहित्य आजतक का आगाज सूर्यकांत त्रिपाठी निराली की वाणी वंदना से हुआ, कलाकारों ने '...वर दे वीणावादिनी वर दे' का गायन किया।

#साहित्यआजतक


#SahityaAajtak19 #aajtak #IndiaToday
#IndiaTodayHINDI #साहित्यआजतक

No comments:

Post a Comment