Tuesday, November 19, 2019

बाल दिवस पर काव्य पाठ - डॉ. वर्षा सिंह

Dr. Varsha Singh

     बाल दिवस यानी देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस 14 नवम्बर को नोबल कॉलेज, सागर में जवहरलाल नेहरू- आधुनिक भारत के प्रणेता विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी संपन्न हुई। जिसमें विशिष्ट अतिथिद्वय के रूप में मुझे यानी इस ब्लॉग की लेखिका डॉ. वर्षा सिंह को काव्य पाठ हेतु एवं मेरी बहन लेखिका डॉ. (सुश्री) शरद सिंह को व्याख्यान देने हेतु आमंत्रित किया गया था। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि थे शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अमित रामजी दुबे। इस संगोष्ठी की संकल्पनाकार थीं नोबल कॉलेज की प्राचार्य सुश्री पूर्वा जैन।
       कॉलेज के शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थित में सम्पन्न इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नोबल कॉलेज के डायरेक्टर अवनीश देवलिया ने की एवं संचालन किया डॉ. कमलेश अहिरवार ने।












No comments:

Post a Comment