![]() |
| Dr. Varsha Singh |
गुलाब कोठारी भारत के एक सम्वेदनशील लेखक, पत्रकार तथा संपादक है एवं वर्तमान में दैनिक समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका के प्रधान सम्पादक है। राजस्थान पत्रिका का सागर संस्करण पत्रिका के नाम से प्रकाशित होता है। कोठरी जी के लेखन के बारे में वेद विज्ञानी और जैन दर्शन के विद्वान दयानंद भार्गव विपुल का कथन है कि "जिस तरह गुलाब के कई रंग होते हैं, उसी तरह गुलाब कोठारी जब साधक होते हैं तो सफेद हो जाते हैं और जब बच्चों के साथ होते हैं तो गुलाबी और गुलाब के साथ कांटा भी होता है, इसलिए जब वे सम्पादकीय लिखते हैं तो कांटे की तरह काम करते हैं और किसी का भी फूला हुआ गुब्बारा पिचका देते हैं।"
![]() |
| गुलाब कोठरी |
गुलाब कोठारी प्रत्येक सप्ताह लगभग 3-4 संपादकीय लिखते हैं जो कि अत्यंत महत्वपूर्ण और विचारोत्तेजक होती हैं। इन पर पाठकों की प्रतिक्रियाओं को अग्रलेख पर प्रतिक्रिया के अंतर्गत प्रकाशित किया जाता है।

