Showing posts with label क्षत्रिय समाज. Show all posts
Showing posts with label क्षत्रिय समाज. Show all posts

Saturday, March 7, 2020

क्षत्रिय समाज : विदाई समारोह और माटी मेरे सागर की - डॉ. वर्षा सिंह


    अपनों का साथ हमेशा ख़ुशी देता है, नई ऊर्जा देता है... कल दिनांक 03 मार्च को एक ऐसा ही अवसर था...क्षत्रिय समाज सागर के अंतर्गत क्षत्रिय नव चेतना मंच, सागर द्वारा डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.जय सिंह के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर में एसोसिएट प्रोफेसर का पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उन्हें दी गई विदाई पर आयोजित रात्रिभोज का।
शुक्रिया भाई वीनू राणा जी, शुक्रिया भाई डॉ. शशि कुमार सिंह जी और शुक्रिया भाई Lakhan Thakur  जी
इस अवसर पर मैंने अपना यह गीत प्रस्तुत किया....
माटी मेरे सागर की
                    - डॉ. वर्षा सिंह

मां के आंचल जैसी प्यारी ,  माटी मेरे सागर की ।।
सारे जग से अद्भुत न्यारी,  माटी मेरे सागर की ।।

🔹भूमि यही वो जहां ‘’गौर’’ ने, दान दिया था शिक्षा का
पाठ पढ़ाया  था हम सबको,  संस्कार की कक्षा का
विद्या की यह है फुलवारी , माटी मेरे सागर की ।।
मां के आंचल जैसी प्यारी..................
🔹नौरादेही   में संरक्षित   वन जीवों का डेरा है
मैया  हरसिद्धी  का मंदिर, रानगिरी  का फेरा है
आबचंद की गुफा दुलारी,  माटी मेरे सागर की ।।
मां के आंचल जैसी प्यारी...........

🔹राहतगढ़  की छटा अनूठी ,झर-झर झरती जलधारा
गढ़पहरा,  धामौनी बिखरा ,  बुंदेली वैभव सारा
राजघाट, रमना चितहारी, माटी मेरे सागर की ।।
मां के आंचल जैसी प्यारी................

🔹एरण पुराधाम विष्णु का , सूर्यदेव हैं रहली में
देव बिहारी जी के हाथों सारा जग है मुरली में
पीली कोठी अजब सवारी , माटी मेरे सागर की ।।
मां के आंचल जैसी प्यारी....................

🔹विद्यासागर जैसे  ऋषि-मुनि की पावनता  पाती है
धर्म, ज्ञान की, स्वाभिमान की अनुपम उज्जवल थाती है
श्रद्धा, क्षमा, त्याग की क्यारी,  माटी मेरे सागर की ।।
मां के आंचल जैसी प्यारी.............

🔹‘वर्णी जी’  की तपो भूमि यह, यही भूमि ‘पद्माकर’ की
‘कालीचरण’ शहीद यशस्वी, महिमा  अद्भुत सागर की
सारा जग इस पर बलिहारी, माटी मेरे सागर की ।।
मां के आंचल जैसी प्यारी.................

🔹मेरा सागर मुझको प्यारा, यहीं हुए लाखा बंजारा
श्रम से अपने झील बना कर, संचित कर दी जल की धारा
‘वर्षा’-बूंदों की किलकारी , माटी मेरे सागर की ।।
मां के आंचल जैसी प्यारी...........
                      --------------
















Friday, May 31, 2019

काउंसलिंग, सम्मान औैर विश्व माहवारी दिवस पर केंद्रित क्षत्रिय समाज का कार्यक्रम

Dr. Varsha Singh

         मंगलवार दिनांक 28.05.2019 को मैंने यानी इस ब्लॉग की लेखिका डॉ. वर्षा सिंह ने रवींद्र भवन, सागर में क्षत्रिय नवचेतना मंच के तत्वावधान में भाई वीनू राणा की अध्यक्षता में आयोजित काउसंलिंग, सम्मान औैर विश्व माहवारी दिवस पर केंद्रित कार्यक्रम में सहभागिता की। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. (सुश्री) शरद सिंह थीं। कार्यक्रम का सफल संचालन गजेंद्र सिंह ने किया।
    इस  कार्यक्रम में बच्चों की काउंसिलिंग  तथा क्षत्रिय समाज के 450 मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। मंचासीन अतिथियों एवं समाज की उपस्थित  हम सभी महिलाओं ने यह संकल्प लिया कि कमजोर आर्थिक वर्ग की महिलाओं और युवतियों के लिए निःशुल्क सेनेटरी पेड की उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेंगी।









http://epaper.patrika.com/c/39951300