Showing posts with label रामजन्म प्रसंग. Show all posts
Showing posts with label रामजन्म प्रसंग. Show all posts

Friday, March 29, 2019

प्रगट भये रघुरैया, अवध में बाजे बधैया ....

Dr. Varsha Singh

बुंदेलखंड के प्रसिद्ध बधाई गीतों पर मैंने यानी आपकी इस मित्र डॉ. वर्षा सिंह और बहन डॉ. (सुश्री) शरद सिंह ने अन्य श्रद्धालुओं सहित भावपूर्ण नृत्य किया।अवसर था श्रीराम जन्म प्रसंग का .... सागर नगर में झंडा चौक, गोपालगंज स्थित श्री नृत्यगोपाल मंदिर परिसर में आयोजित, विदुषी कथा वाचक पुष्पा शास्त्री द्वारा की जा रही सात दिवसीय श्रीराम दिव्य संगीतमय कथा का वाचन किया जा रहा है।

डॉ. वर्षा सिंह

Dr. (Miss) Sharad Singh

      इतनी सुंदर रामकथा सुन कर , अलौकिक संगीतमय धार्मिक वातावरण में स्वयंमेव हमारे पैर थिरक उठे ।
 





🙏भाई उमाकांत मिश्र, रमाकांत शास्त्री, डॉ. सुरेश आचार्य, ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय के आचार्य व बटुकों सहित श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

🌹तस्वीरें उसी अवसर की...
🗓दिनांक 28.03.2018 कथा वाचन का तीसरा दिन।





बुंदेली बधाई गीत....
जो बंदनवारो कहां लये जातीं,
सखी री किते लये जाती। जो...
नगर अयोध्या में सुत भये सजनी,
राजा महीपत के नाती। उतईं लये जातीं...
राजा दशरथ के पुत्र भये हैं
रघुकुल वंश उजाराई बाती।उतईं लये जातीं ..
रानी कौशिल्या की कोख जुड़ानी
राजा दशरथ की छाती। उतई लये जातीं...
सब सखियन खों दान दये हैं
फूली नाहिं समाती। उतईं लये जातीं...