Showing posts with label विधानसभा मतदान 2018. Show all posts
Showing posts with label विधानसभा मतदान 2018. Show all posts

Wednesday, November 28, 2018

मध्यप्रदेश में विधानसभा मतदान 2018 - चलिये हम मतदान करें

Dr. Varsha Singh

   आज 28 नवम्बर है यानी हमारे मध्यप्रदेश में  विधानसभा चुनाव मतदान दिवस है। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों के लिए प्रदेश के 52 जिलों में वोटिंग हो रही है। लोकतंत्र के इस महापर्व में मैंने और बहन डॉ. (सुश्री) शरद सिंह ने भी अपना बहुमूल्य वोट डाल कर प्रदेश के सतत् विकास की कामना की।
प्रस्तुत है मतदाता जागरूकता हेतु लिखी गई मेरी एक रचना ...

चलिये हम मतदान करें
लोकतंत्र का मान करें

चुनने को प्रतिनिधि अपना
जनजागृति का गान करें

कितनी ताकत एक वोट में
हम इसकी  पहचान करें

बहकावे से दूरी रख कर
स्वविवेक का ध्यान करें

हम भारत के वासी "वर्षा"
भारत पर अभिमान करें

         - डॉ. वर्षा सिंह

#ग़ज़लवर्षा

Dr. Sharad Singh & Dr. Varsha Singh

Dr. Varsha Singh

Dr. (Miss) Sharad Singh