Showing posts with label शहीद. Show all posts
Showing posts with label शहीद. Show all posts

Friday, February 22, 2019

शहीदों को श्रद्धांजलि

Dr. Varsha Singh
प्रिय मित्रों,
           प्रगतिशील लेखक संघ की मकरोनिया ईकाई की पाक्षिक गोष्ठी कल शाम रविवार दिनांक 17 फरवरी 2019 को सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता मैंने यानी आपकी इस मित्र डॉ. वर्षा सिंह ने की। प्रथम सत्र में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी तथा द्वितीय सत्र में काव्य गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें उपस्थित कवियों सहित मैंने पुलवामा के शहीदों को समर्पित अपनी रचनाओं का पाठ किया।













पुलवामा में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि


उरी, कारगिल औ' पुलवामा, आख़िर कब तक झेलेंगे !
इस हमले को अब सह पाना, इतना भी आसान नहीं।
प्रिय मित्रों,
      दिनांक 16.02.2019 को पुलवामा में शहीद हुए जवानों को सागर नगर के साहित्य - सांस्कृतिक समाज द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें मैंने भी अपनी ग़ज़ल के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। आयोजक थे श्यामलम्  संस्था तथा बुंदेलखंड हिन्दी साहित्य एवं संस्कृति विकास मंच, सागर।